Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बलबीर कौर की पदयात्रा सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं टीम रही साथ

जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी)बलबीर कौर ने आज अपनी पदयात्रा की शुरुआत की जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी पूरी टीम सहित सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कंवलजीत कौर , बलविंदर कौर बबली, प्रिया और उनकी पूरी महिला टीम ने साथ दिया

बलबीर कौर की पदयात्रा सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं टीम रही साथ

जमशेदपुर –  जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी)बलबीर कौर ने आज अपनी पदयात्रा की शुरुआत की जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी पूरी टीम सहित सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कंवलजीत कौर , बलविंदर कौर बबली, प्रिया और उनकी पूरी महिला टीम ने साथ दिया ।यह पदयात्रा
सफीगंज मोहल्ला, नया बाजार,बोरा बट्टी,होते हुए नया बाजार स्थित हरभजन सिंह एवं पूर्व चेयरमैंन प्रत्याशी जसप्रीत कौर के आवास पहुंची बता दे जसप्रीत कौर अपनी सासु मां की तबियत खराब हो जाने के कारण चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी जिसका हाल चाल जानने प्रत्याशी सहित सभी लोग उनके आवास पहुंचे और उनका हाल चाल जाना । साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर परिहार परिवार के आवास पहुंची और उनका समर्थन मांगा गया जिसका उमाशंकर परिहार ने खुलकर समर्थन करने की घोषणा की साथ ही नयाबाजार समाजसेवी गुरुमुख सिंह के आवास भी जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सभी ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में बलवीर कौर के प्रत्याशी बनाए जाने से लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला सभी ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के 40 वर्षों से समाज के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उनका जोरदार समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया इस मौके पर बलवीर कौर के साथ उनके पति समाज सेवी सरदार शैलेंद्र सिंह , चेयर मैंन हरदीप सिंह, महेंद्र पाल सिंह प्रधान, कंवलजीत सिंह, हरमीत सिंह,बृज तिवारी नंदलाल साहू अजय कुमार पांडे रवि शंकर तिवारी सुनील गुप्ता दिलीप गुप्ता गुरमुख सिंह मनोज साहू मनजीत सिंह अमृतपाल सिंह मिट्ठू अग्रवाल मोहम्मद फिरोज वीरेंद्र तिवारी राजा सिंह अंशु परिहार सूरज प्रताप सिंह अमन सिंह विवेक सिंह सनी सिंह अवतार सिंह राजा रेनू आहूजा कृष्णा पत्र विक्की सिंह रोजी कौर नीतू कुमारी यशपाल कौर सिल्लू सिंह आदि कई लोग शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!