भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्त एवं रक्त के कम्पोनेन्ट की कमी के मरीजों को समय पर इसकी आपूर्ति के लिए लगातार रक्तदान जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 806वां नेत्र शिविर स्व. श्याम सुन्दर जी गोयल के स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेणु गोयल, पुत्र रोहित गोयल के संयोजन में नेत्र शिविर का आयोजन 14 से 16 फरवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 806वां नेत्र शिविर स्व. श्याम सुन्दर जी गोयल के स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेणु गोयल, पुत्र रोहित गोयल के संयोजन में नेत्र शिविर का आयोजन 14 से 16 फरवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा।

14 फरवरी शनिवार को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया जायेगा। रविवार को नेत्र रोगियों का ऑपरेशन नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा की जायेगी तथा ऑपरेशन कराये मरीजों को सोमवार को आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच व दवा प्रदान करने के साथ ही ऑपरेशन कराये आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान किया।

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्त एवं रक्त के कम्पोनेन्ट की कमी के मरीजों को समय पर इसकी आपूर्ति के लिए लगातार रक्तदान जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है,

जिसके सुखद परिणाम भी लगातार सामने आ रहे हैं, जरूरतमंदों को समय पर रक्त और रक्त के कम्पोनेन्ट मिलने से उनके जीवन की डोर मजबूत हो रही है। इसी क्रम में आज टाटा स्टील कर्मी सुमन चक्रवर्ती ने अपना 11वां एसडीपी डोनेशन कर दुगुनी खुशी पायी, एक ओर उन्हें रक्तदान से दूसरों के जीवन बचाने की खुशी मिली, वहीं उन्होने अपने पिछले नियमित 34 रक्तदान और 5 प्लाज्मा डोनेशन से अपने रक्तदान का अर्धशतक पूरा किया। वहीं अर्धशतक रक्तदान को हाल ही पूरा करने वाले टाटा स्टील कर्मी पुष्कर कुमार ने आज अपना 52वां रक्तदान एसडीपी के 12वे दान के साथ किया, वे पूर्व में 40 नियमित रक्तदान कर चुके हैं। टाटा स्टील के ही राजेश ठाकुर में आज 22वां एसडीपी दान किया और अपने पूर्व के नियमित 13 रक्तदान के साथ अपना 35 रक्तदान पूरा किया। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने में रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के प्रशासक व महाप्रबंधक संजय चौधरी, वरीय चिकित्सक डॉ. एल. बी. सिंह, डॉ. रीता सिंह ने रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।


