बागबेड़ा में नवनिर्मित सुतानी घाट का हुआ पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार
पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के बागबेड़ा स्थित कांचा मैदान में नवनिर्मित सुतानी घाट का घाट पूजन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और विधि-विधान से संपन्न पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया

बागबेड़ा में नवनिर्मित सुतानी घाट का हुआ पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार

पोटका :्पो्प्पो्प पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के बागबेड़ा स्थित कांचा मैदान में नवनिर्मित सुतानी घाट का घाट पूजन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और विधि-विधान से संपन्न पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया
आदिवासी समाज को मिलेगी बड़ी सुविधा
सुतानी घाट के निर्माण से विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में काफी सुविधा उपलब्ध होगी। पूर्व में घाट की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। घाट निर्माण से अब अंतिम संस्कार सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकेंगे। समाज के लोगों ने इस पहल के लिए विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार जताया।
सामुदायिक विकास को प्राथमिकता – विधायक
इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि समाज की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुतानी घाट का निर्माण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे पूरा कर संतोष का अनुभव हो रहा है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और सामाजिक सुविधाओं के विस्तार के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे
कार्यक्रम में जमशेदपुर प्रखंड के सचिव जगत मार्डी, झामुमो नेता लिखेदर सरदार, समाज के बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



