Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अंतिम संस्कार के दौरान राजनीति और सामाजिक जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से सांसद बिद्युत बरण महतो, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, ASIA अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, आस्तिक महतो, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, नबकिशोर महतो, कुनाल महतो, शंकर सरदार, परिमल महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे

जमशेदपुर के सांसद  बिद्युत बरण महतो के ससुर और टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मी उमेश चन्द्र महतो का आज सुबह लगभग 5 बजे टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे और पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में इलाजरत थे

जमशेदपुर- ​ जमशेदपुर के सांसद  बिद्युत बरण महतो के ससुर और टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मी उमेश चन्द्र महतो का आज सुबह लगभग 5 बजे टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे और पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में इलाजरत थे

निधन के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को आदित्यपुर स्थित उनके पैतृक आवास कृष्णापुर लाया गया। जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और उनके परिचित अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर एकत्र हुए।
​स्वर्गीय उमेश चन्द्र महतो की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से निकलकर कृष्णापुर स्थित महेश्वर गंगामनी श्मशान घाट पहुँची। वहां पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे विनय महतो ने उन्हें मुखाग्नि दी।

स्वर्गीय महतो अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें:

• ​पत्नी: उलासी महतो।
• ​बेटे: विनय महतो और बादल चंद्र महतो।
• ​बेटियां: शोभा रानी महतो, आशा रानी महतो, आभा रानी महतो, ऊषा रानी महतो (सांसद बिद्युत बरण महतो की धर्मपत्नी), शीला रानी महतो और लीला रानी महतो।

​अंतिम संस्कार के दौरान राजनीति और सामाजिक जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से सांसद बिद्युत बरण महतो, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, ASIA अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, आस्तिक महतो, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, नबकिशोर महतो, कुनाल महतो, शंकर सरदार, परिमल महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
​क्षेत्र के लोगों ने उन्हें एक सरल और कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!