Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड केअधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी समर्पण से कार्य करता रहूंगा-  राजेश शुक्ल

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैनऔर  वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि उन्होंने पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया हैऔर आगे भी कार्य करते रहेंगे

झारखंड केअधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी समर्पण से कार्य करता रहूंगा-  राजेश शुक्ल

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैनऔर  वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि उन्होंने पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया हैऔर आगे भी कार्य करते रहेंगे l

श्री शुक्ल ने आज अपने आवास पर कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्होंने हमेशा प्रत्येक अधिवक्ताओं की कठिनाइयों में मदद की है उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तत्परता और समर्पण से कार्य किया है और आगे भी वे अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोपरी मानकर कार्य करते रहेंगे l

श्री शुक्ल ने कहा कि भारत सरकार जल्द ही अधिवक्ताओं के लिए सामुहिक बीमा योजना लाने वाली है उसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है l भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल नेउन्हें आश्वासन दिया है l

श्री शुक्ल से घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष  राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोल्हान के प्रमुखअधिवक्ताओं ने मुलाकात की और उनके छोटे भाई सुनील कुमार शुक्ल के असामयिक निधन पर शोक भी जताया

घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि श्री शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है और सदैव उन्होंने अधिवक्ताओं के हित को सर्वोपरी मानकर कार्य किया इसीलिए देश केआठ राज्यों में श्री शुक्ल कोअधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया गया है l

श्री शुक्ल नेअधिवक्ताओं से कहा कि झारखंड एक मात्र देश का राज्य है जहां अधिवक्ताओं की सबसे अधिक कल्याणकारी योजनाए चलती है l उसकोऔर गति मिले औरअधिवक्ता कल्याण की योजनाएं आगे मजबूती से चले इसके लिएअधिवक्ताओं से 2026 के चुनाव में उनका समर्थन भी करने की अपील की l
श्री शुक्ल ने कहा कि झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होने से अधिवक्ताओं में रोष है क्योंकिआए दिन अधिवक्ताओं को कई प्रकार की चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है l श्री शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड केअधिवक्ताओं के व्यापक हित में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना विलंब के लागू कराने की मांग की है ताकि झारखंड मेंअधिवक्ता निर्भीकता सेअपना दायित्व निभा सके l इस अवसर पर श्री शुक्ल के कार्यकलाप की अधिवक्ताओं ने सराहना की l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!