21 मुस्लिम संगठनों द्वारा मानगो एवं जुगसलाई मेयर पद हेतु गहन चर्चा
ऑल इन्डिया हाजी फाउंडेशन के विष्टुपुर कार्यालय में 21 प्रमुख मुस्लिम तंजीमा के नुमाईदों की एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक में पूर्व विधायक हसन रिजकी की अभ्यक्षता में हुई जिसमें मानगो एवं जुगसलाई निकाय चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर गहन चर्चा हुई

21 मुस्लिम संगठनों द्वारा मानगो एवं जुगसलाई मेयर पद हेतु गहन चर्चा
जमशेदपुर- आज ऑल इन्डिया हाजी फाउंडेशन के विष्टुपुर कार्यालय में 21 प्रमुख मुस्लिम तंजीमा के नुमाईदों की एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक में पूर्व विधायक हसन रिजकी की अभ्यक्षता में हुई जिसमें मानगो एवं जुगसलाई निकाय चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर गहन चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य मुस्लिम मतदाताओं में निकाय चुनाव की अहमियत उजागर कर मतदान के प्रति जागरुक करना है बैठक में नगर के 11 विश्वसनीय सदस्यों की एक कमिटी गठित की गई, जो तीन दिनों के अन्दर मुस्लिम मतदाताओं से गहन रायशुमारी कर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। सदस्यों का नाम गुप्त रखा गया है ताकि रायशुमारी प्रभावित न हो। रिपोर्ट के पश्चात किसी एक उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा की जायेगी तथा घोषित उम्मीदवार के पक्ष में आदर्श चुनाव आचार संहिता के दायर में चुनावी अभियान भी चालाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक मैं जुगसलाई नगर परिषद वार्ड-5 से निर्विरोध चुने जाने पर अब्बास अंसारी को पूर्व विधायक हसन रिजवी एवं फजल खान ने सम्मानित किया। बैठक में 21 मुस्लिम तंजीमों के नुमाईदा के रुप में हसन रिजवी, फजल खान, शाहिद अंसारी, अब्बास अंसारी, अनवर अली, अब्दुल हमीद, तनवीर अहमद, मीठ जुबैर, फिरासत 2975 डा० शादाब हसन, अलहाज मंजर इमाम अल्हाज गुलाम अली मुख्तार खान, मौलाना आफाक निजामी, जावेद, गुलरेज अख्तर, मो० इकबाल, मी० परखेज, रउफ अंसारी, मुलतान और मो ० आफिफ उपस्थित थे। इस अभियान से जुड़ने के लिए फजल खान से संपर्क स्थापित कर सकते हैं




